फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फूसगढ़ में एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें सात लोगों के नाम लिखे गए हैं। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित सुसाइड नोट में दर्ज आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि वह आईटीबीपी में चंडीगढ़ में एएसआई तैनात है। उसका छोटा भाई बलदेव (40) की शादी 20 साल पहले मधुबाला निवासी नौलथा पानीपत के साथ हुई थी। उसका एक लड़का और लड़की है। बलदेव और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस कारण उसका भाई परेशान रहता था। दो साल पहले अगस्त 2019 में उसके भाई का हैप्पी, गुरमेश, गुरमेल के दो बेटे, गुरमेल की पत्नी, हैप्पी की मां, कपिल के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि इस मामले में पंचायती समझौता हो गया था लेकिन इसके बाद भी उसका भाई परेशान रहता था। सुसाइड नोट में भी इन सभी के नाम हैं। इनसे ही परेशान होकर उसके भाई ने जान दी है। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि सुसाइड नोट को एफएसएल में भिजवा दिया है। मृतक की पत्नी सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें