फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पति के अवैध संबंधों से आहत हो विवाहिता ने फंदा लगाया, फिर मां ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के अवैध संबंधों से आहत हो विवाहिता ने फंदा लगाया, फिर मां ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

मरने से पहले महिला की ओर से मायके में भेजा गया वीडियो सामने आने के बाद पति गिरफ्तार
पहले सास-बहू का आनन-फानन कर दिया गया था अंतिम संस्कार, लोग समझ रहे थे गृहक्लेश
वीडियो में पति की ओर से प्रताड़ना और उसके अवैध संबंधों का विवाहिता ने किया है खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। करनाल के इंद्री थानाक्षेत्र स्थित गढ़ी बीरबल में एक महिला ने प्रताड़ना व पति के अवैध संबंधों से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद महिला की सास ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की मौत के बाद आस पड़ोस के लोग सास-बहू की आपसी कलह को घटना की वजह समझते रहे। महिला के पति ने पत्नी और मां का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब फंदा लगाने से पहले महिला की ओर से उसके मायके में भेजा गया वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पति की प्रताड़ना और अवैध संबंधों से दुखी होकर जान देने की बात कही। इसके बाद मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार, पानीपत जिले के जोशी गांव निवासी महिला पूनम-38 की शादी 2004 में करनाल के इंद्री थानाक्षेत्र स्थित गढ़ी बीरबल में जसविंदर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति की ओर से पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में उसने मायके पक्ष को कई बार अवगत कराया था। मृतका के भाई राहुल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पूनम के पति जसविंदर का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर पांच माह पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने पूनम को बेरहमी से पीटा था। इस घटना के बाद महिला का पति विदेश जाने की फिराक में था। इस संबंध में भी पूनम ने मायके पक्ष को अवगत कराया था, लेकिन परिजनों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रोज-रोज की कलह से तंग आकर एक अक्तूबर को पूनम ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके आहत सास ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मायके वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब पूनम की ओर से मौत को गले लगाने से पहले भेजी गई एक वीडियो मिली, जो उसने मायके में रामकुमार को भेजी थी। यह वीडिया रामकुमार ने जब पूनम के भाई राहुल को दिखाई तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। मामले में इंद्री पुलिस ने आरोपी पति जसविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद अकेला रह गया किशोर
पूनम की मौत और जसविंद्र की गिरफ्तारी के बाद दोनों का बेटा अकेला रह गया। चंद दिनों पहले मां की मौत के सदमे से अभी वह उबर भी नहीं पाया था कि अब पिता की गिरफ्तारी ने उसे बिल्कुल अकेला कर दिया। घरेलू कलह से तंग आकर दादी ने भी मां के साथ ही जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें