भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के साथ युवा। स्वयं
करनाल। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, साहिल मदान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो