फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन अनमोल, नशा न करें : डॉ. मनन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीआई में नशे की लत पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में नशे की लत और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला युवा अधिकारी रेनू रानी, स्वास्थ्य विभाग से मनोचिकित्सक डॉ. मनन गुप्ता और डॉ. संतोष ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि नशा सेहत व समाज दोनों के लिए खतरनाक है। इसलिए हमें नशे के प्रति जागरूक होना चाहिए। हर इंसान के जीवन में दो चीजें बड़ी महत्वपूर्ण हैं अभाव और प्रभाव। ये दो चीजें किसी भी इंसान के जीवन को बदलने में इनका बड़ा योगदान रहता है। युवाओं को बताया कि नशा बेहद खतरनाक है। हमें नशे से बचना चाहिए और समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। नशे का आदी व्यक्ति समाज से कट जाता है और घृणा का पात्र बनता है। मानव जीवन बड़ा अनमोल है। सृष्टि की रचना में से सबसे अनमोल है। इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। अनुशासन से बच्चे बहुत सीखते हैं। किसी भी बच्चे के जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है, समय का सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की नशा सिर्फ ड्रग्स ही नहीं मोबाइल की लत भी खतरनाक है। सोते समय अगर आप आठ से दस बार फोन देखते हैं, सुबह उठते ही मुंह धोने से पहले फोन देखते हैं या दिन में बार-बार फोन निकलकर देखते हैं तो इसका मतलब आप मोबाइल के आदी हो चुके हैं। इससे बचना जरूरी है। अभिभावकों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।इस अवसर पर काउंसलर डॉ. ममता रानी, डॉ. कांता रानी, पूजा तिवारी, मीत कुमार, अनुदेशक जसविंदर संधु, महेंद्र पाल, पंकज गौड़, सचिन, अर्चना, रितेश, सतपाल, आशीष, रवीना और सुजाता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें