फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फायर सिलिंडरों के भरोसे अस्पताल की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिसर में महज डमी के तौर पर लगी है फायर होज रील, सिलिंडरों के सहारे सुरक्षा
विज्ञापन

- अस्पताल में रोजाना होती है करीब तीन हजार लोगों की आवाजाही

- वर्ष 2021 से दमकल विभाग ने नहीं दी एनओसी

अनुज शर्मा
करनाल। नागरिक अस्पताल में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यदि कभी यहां आग लगने की घटना होती है तो लोगों की जान को खतरा हो सकता है। यहां डॉक्टरों, अन्य स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों सहित करीब तीन हजार लोगों की हर दिन आवाजाही रहती है। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से आग से बचाव के इंतजामों को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
हैरानी की बात ये है कि अस्पताल परिसर में फायर होज रील सिर्फ डमी के तौर पर लगी है। अगर अस्पताल परिसर में आग लगने की घटना होती है तो फायर होज रील काम नहीं आएगी। दूसरी ओर नागरिक अस्पताल की ओर से फायर सेफ्टी के बनाए गए मापदंड पूरे न होने के कारण दमकल विभाग की ओर से वर्ष 2021 से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में प्रबंधन की ओर से फायर सेफ्टी सिलिंडरों के सहारे अस्पताल की सुरक्षा पुख्ता करने के दावे किए जा रहे हैं। - संवाद
विज्ञापन

एस्टीमेट पर फंसा पेंच

नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि नवंबर 2021 में दमकल विभाग ने नागरिक अस्पताल को फायर सेफ्टी की एनओसी देने से मना कर दिया था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी से मापदंड पूरे करने व वाटर टैंक बनाने को लेकर एस्टीमेट मांगा। जिस पर वर्ष 2022 में पीडब्ल्यूडी ने उन्हें 3.85 करोड़ का एस्टीमेट दिया। उसके बाद प्रबंधन ने निजी कंपनी से भी एस्टीमेट लिया तो निजी कंपनी ने 30.33 लाख का एस्टीमेट बनाया। दोनों के एस्टीमेट में 3.54 करोड़ का बड़ा अंतर होने के बाद उन्होंने इसकी एक फाइल तैयार करवा वर्ष 2022 में ही स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में भिजवा दिया था। जिसके बाद से अब तक कोई संदेश अस्पताल प्रबंधन को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

एनओसी लेने के लिए जरूरी उपकरण
ये उपलब्ध
अग्निशामक यंत्र, होज रील, यार्ड हाइड्रेंट (तीन उपलब्ध), एमसीपी फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर।
ये चाहिए
वेट राइजर, यार्ड हाइड्रेंट (एक अतिरिक्त आवश्यक), स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम, भूमिगत अग्नि जल टैंक क्षमता एक लाख लीटर, टेरेस फायर वाटर टैंक क्षमता 10 हजार लीटर, प्रत्येक ब्लॉक, एक इलेक्ट्रिक पंप क्षमता 1620 एलपीएम, एक डीजल पंप क्षमता 1620 एलपीएम, एक जॉकी पंप क्षमता 180 एलपीएम (लीटर पर मिनट)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें