फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के हरदयाल समेत देश के सात प्रगतिशील किसानों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में रविवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश के सात प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन किसानों में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से हरिवंश सिंह, बुलंदशहर से प्रीतम सिंह, पंजाब से कुलवीर सिंह और कुलविंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के मुरैना से जयदीप सिंह तोमर, हरियाणा के करनाल जिले के जयरामपुरा गांव से हरदयाल सिंह व कुरुक्षेत्र जिले के सुनील कालड़ा शामिल हैं। वैज्ञानिक श्रेणी में डा. सतीश कुमार व डा. पूनम जसरोटिया को उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तकनीकी वर्ग में मदन लाल, प्रशासनिक वर्ग में सुनील कुमार व कुशल सहायी वर्ग में भूपराम को उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी मंदी के दौर से पार पाने की हम क्षमता रखते हैं। किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि खेती की जोत का दायरा घटा है। सीमांत किसानों की आमदनी कैसे बढ़े, इसके लिए समूह बनाकर व मार्केटिंग के जरिये सक्षम होना होगा। बिचौलिये की भूमिका पूरे विश्व में है। नीति निर्धारण में जमीन से जुड़े लोगों का शामिल किया जाना जरूरी है। जब तक किसान के पास सीधा पैसा नहीं आता तब तक वह गरीब रहेगा। पानी पर चिंता जताते हुए कहा कि संभव है 50 साल बाद पानी के ऐसे कैप्सूल मिलना शुरू हो जाएं जिनसे प्यास बुझेगी। इस मौके पर प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी, डा. अनुज कुमार व डा. सत्यवीर सिंह सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें