करनाल। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से टॉप लीडर्स व नए सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के मुख्य लीडर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और नए सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए सभी को सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलना होगा। साथ ही कहा कि लड़ाई लंबी है लेकिन असंभव नहीं। नरेंद्र सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह से देश की आजादी की लड़ाई में सभी भारतवासियों ने अपना योगदान दिया था उसी तरह से आज भ्रष्टाचार से आजादी की लड़ाई के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस अवसर पर टॉप लीडर को उपहार देकर व अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें पवन कुमार शर्मा, प्रियंका गोयल, राजीव गोयल, सुदर्शन कंसल, संजय कुमार पुरी, हीरालाल, धीरज कपूर, विपिन गुप्ता, ममता रानी, कृष्ण कुमार, सुमित गोयल आदि शामिल हैं। संवाद