फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व सैनिक की पुण्यतिथि पर 26 को होगा सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मानव सेवा संघ में 26 नवंबर को राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सात मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाएगी और भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्व भारतीय सैनिक नायक कली राम खिप्पल की पुण्यतिथि पर सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात विद्यार्थियों को विनोद कुमार वर्मा व कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि शिविर में कोई भी 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें