घरौंडा। थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाने के पास ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। एक महिला पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर तैनात होमगार्ड ने उसकी शिकायत सुनने के बहाने उसे थाने के पीछे कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी होमगार्ड गुलाब को पुलिस थाने के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी गुलाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद