- हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रदेशभर के 492 कर्मचारी तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। शनिवार को तीसरे दिन जिले के 13 एड्स कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
एड्स कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण जिले में एचआईवी एड्स की जांच ठप है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि एचआईवी की जांच चल रही है लेकिन अधिकतर मरीज बिना इलाज लौट रहे हैं। दूसरी ओर एआरटी के माध्यम से एचआईवी मरीजों को दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। आईसीटीसी काउंसलर ममता ने बताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
उनका कहना है कि एड्स के कर्मचारियों को 25 सालों से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। सोसाइटी की मुख्य मांगों में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाॅज मिले। कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिए जाए। कर्मचारियों की लंबित फाइल की शर्तों को तुरंत लागू किया जाए, शामिल हैं। मौके पर आईसीटीसी काउंसलर कांता, रंगी राम, अजय, रचित, पूनम, प्रदीप, एलटी प्रीति, मीत सिंह, विजय, राजेंद्र व रजत मौजूद रहे।