निसिंग अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू सम्मेलन में माजूद हिंदू समाज के लोग । स्वयं
निसिंग। हिंदू समाज को जाति, वर्ग व क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित व सशक्त होना होगा। सनातन की रक्षा के लिए हिंदू एकता का होना बहुत जरूरी है। महंत शांति गिरी महाराज ने शनिवार को निसिंग की अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में यह कहा। मुख्य अतिथि रामलाल शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों में किसी प्रकार का आपसी भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता रणसिंह चौहान, सुरेंद्र टाया, सुशील सिंगला, मुकेश गोयल, कृष्ण सैन, जनक पोपली, पार्षद लब्बू जांगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद