फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लंबी कूद में हिमांशु और अनिकेत ने मारी बाजी

Sat, 26 Aug 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहीद उधम सिंह स्टेडियम नन्हेड़ा में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्ग के लड़कों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को समाजसेवी अनिल दत्ताना ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज काफी युवा नशे में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।
अंडर 17 आयु वर्ग लॉन्ग जंप में अनमोल ने पहला तो हिमांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में वंश प्रथम और सुमित द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम और अतुल पाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में शुभम ने प्रथम और अनमोल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अली आमेर ने पहला तो प्रिंस ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में अरुण ने प्रथम तो अमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंडर 19 आयु वर्ग लॉन्ग जम्प में अनिकेत प्रथम तो भारत दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में मोहित ने पहला तो दिलदार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अशविंद्र ने पहला जबकि दिलदार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में रामदास ने पहला और अजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में दौड़ में जतिन ने पहला जबकि तनिष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में प्रकट सिंह ने पहला तो दिलदार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें