फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में रविवार को कांग्रेस के सम्मेलन की झलकियां

Mon, 02 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- ज्यादातर महिलाएं लाल चुनरी ओढ़कर पहुंची
विज्ञापन

- तंवर सीएम बनेंगे, इस तरह का गीत एक बजा पंडाल में।
- धक्का मुक्की के अलावा, थप्पड़ और मुक्के भी चले
- अशोक तंवर ने भीड़ को मारा धक्का, कई गिरे।
- हुड्डा के भाषण के दौरान बजती रही सिटियां
- हूटिंग करने वालों की किरण चौधरी ने कराई वीडियोग्राफी, कहा पार्टी से करेंगे बाहर
- हंगामे के बाद ज्यादातर महिलाएं सीटें छोड़कर घर के  लिए चली गई।
- हुड्डा के जाने के बाद गुलाबी पगड़ी भी गायब हुई।  

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में आया गाबा परिवार
विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजनैतिक परिवार ने 18 महीने बाद भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनावों के समय कुछ नेताओं से मतभेद और उपेक्षा के बाद इस परिवार ने मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के वायदों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। लेकिन यहां भी इस परिवार को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस के सम्मेलन में इस परिवार ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे पहले उनके निवास पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव पहुंचे। जहां पर पूरे परिवार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के वायदों पर भरोसा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस की रैली में इस परिवार की तरफ से पराग गाबा ने कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर रही। इस अवसर पर पराग गाबा का स्वागत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें