फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईकोर्ट के जस्टिस ने किया न्यायालय परिसर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु ने यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान जस्टिस महाबीर सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के सभागार में समारोह कवाया गया। जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल, जिला बार एसोसिएशन प्रधान पवन कुमार पूनिया व पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान बार प्रधान पवन कुमार ने न्यायमूर्ति के सम्मुख बार वकीलों के चैंबर की इमारत बार रूम से जोड़ने के लिए लिंक कोरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे जस्टिस महाबीर सिंह ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति को बार एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बार एसोसिएशन उपप्रधान विरेंद्र सिंह कांबोज, सह सचिव परविंद्र सिंह सूदन, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, जगीर सिंह देसवाल, राजपाल सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह, सतीश सांगवान, ओम सिंह ढांडा, पूर्व प्रधान रामेशवर सिंह, पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह राठी, दिग्विजय सिंह खुराना, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान भानू प्रताप सिंह चौहान, पूर्व प्रधान विजय गौतम, राजीव चैहल, जसमेर सिंह राणा, अरुण ढांडा, दिनेश चौहान, संजीव शर्मा, जसबीर सिंह बालियान, मांगे राम पंवार, प्रदीप कुमार, लवकेश शर्मा, धर्मवीर राठी, मनवीर सिंह कलेर, दिलावर सिंह बैनीवाल, मनोज चौहान, अजय दीप सिंह, परीक्षित छौक्कर सहित अन्य वकील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें