फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विज्ञान प्रदर्शनी में धरोहरों को किया रेखांकित

Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत तेलंगाना राज्य पर आधारित सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने तेलंगाना की संस्कृति, इतिहास, कला, भाषा, और प्रमुख धरोहरों को रेखांकित किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को युग्मित राज्य की विविधताओं और विशेषताओं से परिचित कराना और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय की स्नातकोत्तर शिक्षिका भूगोल बबीता ठाकरान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें