मंडल आयुक्त हेमा शर्मा ने संभाला कार्यभार। सूचना विभाग
करनाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2010 बैच की अधिकारी हेमा शर्मा ने सोमवार को मंडल आयुक्त का पदभार संभाला। आईएएस हेमा शर्मा इससे पहले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। करियर के दौरान वे अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं। करनाल पहुंचने पर मंडल आयुक्त हेमा शर्मा का उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। ब्यूरो