करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 29 जुलाई को सुबह 11 बजे राजीव गांधी विद्युत सदन के सभागार सर्कल कार्यालय सेक्टर-12 में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिन की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।