करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे राजीव गांधी विद्युत सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल, सर्कल कार्यालय सेक्टर-12 में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएगी। सुनवाई परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता पात्र नहीं होंगे, जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी नहीं सुनी जाएगी। संवाद