करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से वीरवार को मंडल स्तर पर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। मंडल के अधीन सभी जिलों के उपभोक्ता इसमें भाग ले सकते हैं। उपभोक्ता परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के सभागार हाॅल में शिकायतें सुनी जाएंगी। सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें इस दौरान नहीं सुनी जाएंगी। संवाद