करनाल। शांति नगर के शिव मंदिर से इनवर्टर बैटरी, ड्रील मशीन व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। राम नगर थाना में दी शिकायत में शांति नगर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि गली नंबर-1 में शिव मंदिर है। रात में मंदिर के अंदर से कोई ड्रील मशीन उठाकर ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो देखा कि मंदिर के अंदर से एल्यूमीनियम की बैटरी, मशीन सरिया व अन्य सामान भी गायब है। उन्हें इस सामान के बार में तब पता चला जब लाइट जाने पर मंदिर में अंधेरा हुआ और देखा कि इनवर्टर और बैटरी भी गायब था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो