करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि 12 दिसंबर को प्रात:11 बजे से 1 बजे तक सेक्टर-12 के विद्युत सदन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए शिकायतें सुनीं जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद