जिले में शनिवार को कोरोना के छह नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 30 व्यक्ति ठीक हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 49,754 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 49,075 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब कोरोना के 79 सक्रिय केस हैं।