करनाल। गांव संगोही स्थित पोल्ट्री फार्म के बाहर घास पर दवा का छिड़काव करने के बाद तबियत बिगड़ने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का 15 दिन तक अस्पताल में इलाज चला। इस दौरान दो बार वह घर भी गया लेकिन बार-बार उसकी तबियत खराब होती रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी राजाराम ने बताया कि संजीव गांव संगोही स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दो महीने से काम करता था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। 15 दिन पहले वह फार्म के बाहर घास पर दवा का स्प्रे कर रहा था तभी उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया तो ठीक हो गया। घर ले जाने पर दोबारा तबियत खराब हो गई। 21 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। संवाद