फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जाकर बच्चों का एनीमिया जांचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक स्कूली बच्चों में एनीमिया यानी खून की कमी का पता लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक स्कूल में जाकर विभाग की टीम बच्चों की जांच करेगी। खास बात यह है कि जांच के बाद हर बच्चे की शारीरिक स्थिति का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। ताकि उसे दुरुस्त करने के लिए भी कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को इंद्री खंड से इस खास अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन 22 टीमों ने खंड के विभिन्न स्कूलों में दस्तक दी। इसी तरह से रोजाना जांच की जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में उपायुक्त अनीश यादव पहुंचे। उन्होंने टीम की ओर से बच्चों के किए जा रहे एनीमिया टेस्ट का निरीक्षण किया, जिसमें माईल्ड यानी मामूली, मोड्रेट यानी कमी के अनुकूल और सीवर यानी अत्यधिक खून की कमी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे थे।
स्कूल में करीब 200 बच्चों के टेस्ट हुए। मंगलवार को भी ऐसे ही शिविर लगेगा। डॉक्टरों ने बताया कि रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर उनके निर्माण से अधिक होने पर एनीमिया हो जाता है। पुरुषों में 12 से 16 ग्राम और महिलाओं में 12 से 14 ग्राम खून की मात्रा होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा, एसएमओ डॉ. किरण गिरधर, सीएमजीजीए तवलीन, प्रिंसिपल सुमित्रा शर्मा और बलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन माह बाद फिर जांचेंगे परिणाम
बच्चों में खून की कमी से उनकी ग्रोथ रुक जाती है और उनमें कमजोरी व थकान से चक्कर आने लगते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपायुक्त ने बताया कि इसका पता लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के एनीमिया टेस्ट करेगी। मौके पर ही आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित करेगी। उन्होंने बताया कि इस इंटरवेंशन के तीन महीने के बाद दोबारा परिणाम देखेंगे और उसके बाद जो भी उचित होगा करेंगे।
डीसी-एसडीएम ने खाई मिड-डे मील की खीर
उपायुक्त ने विद्यालय का दौरा किया। पीटीएम कक्ष और मिड डे मील की रसोई को चेक किया। इस दौरान छोटे बच्चे रसोई में बनी खीर का मिड-डे मील के रूप में ग्रहण कर रहे थे। उपायुक्त ने खीर की क्वालिटी चेक करने के लिए उसे चख कर देखा। एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा ने भी खीर को चख कर उसकी क्वालिटी चेक की। उन्होंने बताया कि स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए जाएंगे, जिनमें हरी सब्जियां उगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें