मिठाइयों की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
- फोटो : Amar Ujala
दिवाली पर्व के नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने मिठाईयों की दुकानों पर छापामारी की। एक टीम ने मिठाइयों की लगभग आधा दर्जन दुकानों के सैंपल लिए वहीं दूसरी टीम ने दुकानदारों को कटी हुई सब्जियों व फ्रूटों को रेहड़ियों व दुकानों पर न रखने की चेतावनी दी। टीम ने दुकानदारों को चेताया कि अगर दोबारा इस प्रकार की हरकत की,तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सुबह करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के रेलवे रोड पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. ओम कुमार के नेतृत्व पर पहुंची। टीम ने रेलवे रोड पर मिठाईयों की दुकानों पर सैंपल भरने शुरू कर दिए। टीम को शहर में आया देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया ओर वे अपनी दुकानें बंद करके रफूचक्कर हो गए। टीम ने लगभग आधा दर्जन दुकानों खोवा, पनीर सहित अन्य सामानों के से पल भरे। वहीं शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शहर की लगभग दो दर्जन के करीब दुकानों पर गई। टीम को नेतृत्व हेल्थ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह कर रहे थे। टीम ने मिठाइयों की दुकानों का भी चेकअप किया। खुली रखी मिठाइयों को भी ढक कर रखने की निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएसओ कुलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर में दो स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दुकानों पर चेकअप किया। करनाल की टीम ने मिठाइयों की दुकानों से लगभग पांच से पल भरे। वहीं, घरौंडा की टीम ने पहले दिन दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। अगर दुकानदार दोबारा इस प्रकार की गलती करते है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।