फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Mon, 08 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दनियालपुर में आयोजत स्वास्थ्य जांच ​शिविर में महिला को चिकित्सक परामर्श देते डॉक्टर संवाद संवाद
विज्ञापन
कुंजपुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद तबके तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मानवता जनशक्ति फाउंडेशन ने दानियालपुर गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। गांव की रोड़ चौपाल में आयोजित शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच (जनरल चेकअप) के साथ-साथ स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, शुगर (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की भी जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह अनुसार दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। संस्था के अध्यक्ष हरदीप राणा, मास्टर रमेश, गुलाब पोसवाल, दीपक चौधरी, दीपू गुर्जर, मनीष गुर्जर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

दनियालपुर में आयोजत स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला को चिकित्सक परामर्श देते डॉक्टर संवाद संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें