109.... स्वास्थ्य जांच शिविर में मरिज की जांच करते डॉक्टर। स्वयं
असंध। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक अस्पताल असंध से मुख्य चिकित्सक संदीप सिवाच, डॉ. संतोष व वंशिका और टीम ने दिव्यांग छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। प्रधानाचार्य पवन कुमार जिंदल ने विभिन्न गांवों से आए दिव्यांग छात्रों के अभिभावकों से अपील की कि इन बच्चों की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए ताकि इनका सहज समायोजन किया जा सके। स्वास्थ्य जांच शिविर में खंड के सभी विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया। संवाद