फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस की परीक्षा 24 जुलाई को, 47 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 14664 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित होगी। गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार पहले से ज्यादा सख्ती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात होगा।
परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल और डीजीपी पीके अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्था चेक कर लें और उसकी रिपोर्ट हरियाणा संघ लोक सेवा आयोग को भेजें। परीक्षा के सफल आयोजन में उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 लागू होगी। केंद्र में परीक्षा के दिन अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी। कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाएगी। उच्च अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया जाएगा। परीक्षा के लिए एसडीएम करनाल अनुभव मेहता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वीसी में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा, सचिव यश गर्ग और उप सचिव सतीश सैनी भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक रोड मैप होगा तैयार
डीजीपी पीके अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें। यदि अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत है तो जानकारी दें। आयोग की ओर से जारी हिदायतों की दृढ़ता से पालना हो। शहर में जाम की स्थिति न बने, लोगों को यातायात में दिक्कत न आए, इसके लिए पहले ही ट्रैफिक रोड मैप तैयार करें। होटल, कोचिंग सेंटर पर निगरानी रखें। परीक्षा से एक दिन पहले इनकी जांच हो।
यह रहेगा समय
- प्रात:कालीन सत्र 10 बजे से लेकर 12 बजे तक
- सायंकालीन सत्र दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा।
- जांच के लिए केंद्र पर अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें