करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में कार्तिक मास के अवसर पर आयोजित हवन में पंडित अनिल द्विवेदी व पंडित हरीश आचार्य ने कपिल खट्टर, अनु खट्टर, स्वयं खट्टर और अन्य श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाकर पूजा करवाई। कार्यक्रम में अनु खट्टर ने मैया मेरे घर आएगी मनाएंगे, मैया तेरे नैन बिछायेंगे, चंदन की चौकी पर तुमकॊ बिठाएंगे, जन्म जन्म की प्यास बुझाएंगे भजन गाया। प्रधान रविंद्र बत्रा ने बताया कल बुधवार 11 बजे से गोवर्धन भगवान की पूजा का आयोजन रहेगा और कढ़ी चावल का प्रसाद भी बाटेंगे। इस अवसर पर अशोक मदन, सुशील मदन, प्रधान रविंद्र तनेजा, वेद दुआ, रविंद्र बत्रा, सर्वेश डाटा, प्रवीण बत्रा, मुरारी बत्रा, नीरज कपूर और दिलीप गांधी के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहेगे। संवाद