फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन से दूर होते हैं वास्तु दोष : मुक्तानंद महाराज

Thu, 22 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गीता मंदिर में आयोजित हवन में आहुतियां डालती स्वामी मुक्तानंद महाराज, मंदिर सभा के प्रधान 
विज्ञापन
करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 के 20वें स्थापना दिवस पर दूसरे दिन बुधवार सुबह हवन का आयोजन हुआ। हवन में स्वामी मुक्तानंद महाराज, न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला, मंदिर सभा के प्रधान कैलाश गुप्ता और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। प्रवचन करते हुए स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि नियमित हवन से वास्तु दोष दूर होते हैं और कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। उन्होंने कहा कि हवन में मंत्रोच्चारण से मन को शांति मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक थकान कम होती है। मंदिर सभा के प्रधान कैलाश ने कहा कि मंदिर में 23 जनवरी को हवन की पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें