श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित हवन मे आहुतियां डालते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्री कृष्ण गोशाला के देव धाम में आयोजित हवन में श्रद्धालु विकास बंसल, गौरव मित्तल और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व शांति, गो संरक्षण व परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में हर अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर गोशाला में हवन किया जाता है। इस मौके पर श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को स्नान, दान और तप के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। महासचिव रामकुमार गुप्ता व कार्यकारी प्रधान डा. एसके गोयल भी मौजूद रहे। संवाद