फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुश्ती और मुक्केबाजी में शीर्ष पर रहीं हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुबन में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर 2023 में प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला पुलिसकर्मियों का दबदबा देखने को मिला। हरियाणा की महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई। मुक्केबाजी और कुश्ती में शीर्ष स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया, जबकि कुश्ती में हरियाणा के पुरुष पहलवान उपविजेता और बॉक्सिंग में प्रथम रहे। खेलों के समापन समारोह में पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मधुबन पुलिस अकादमी में चल रही 72 वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर 2023 का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रदेशों की 36 टीमों के 2561 खिलाड़ी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया है। इनमें 1820 पुरुष और 741 महिला खिलाड़ियों के अलावा 223 तकनीकी अधिकारी शामिल रहे। खेलों में जीत दर्ज कराने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देते हुए जीत का ताज पहना। आर्म रेसलिंग में केरल पुरुष विजेता के रूप में उभरा, जबकि हरियाणा ने पुरुष उपविजेता का खिताब हासिल किया।
महिला वर्ग में हरियाणा ने अपना दबदबा जारी रखते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान महिला वर्ग में उपविजेता रहा। महाराष्ट्र के बॉडी बिल्डरों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीत हासिल की, जबकि पंजाब उपविजेता रहा। मुक्केबाजी में हरियाणा की महिला और पुरुष विजेता बने। जबकि बीएसएफ की महिला और पुरुष उपविजेता रहे। कबड्डी में पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ विजयी रही, जबकि राजस्थान उपविजेता रहा। महिला वर्ग में राजस्थान विजेता और सीआईएसएफ उपविजेता रही। महिला पावरलिफ्टिंग में महाराष्ट्र का दबदबा रहा और पुरुषों की पावर लिफ्टिंग में उत्तर प्रदेश विजेता रहा। इसी प्रकार, पुरुषों और महिलाओं की वेटलिफ्टिंग में सीआरपीएफ का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें