फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा की कप्तानी में हरियाणा ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
Haryana won the kabaddi championship under the captaincy of Pooja
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बिहार के पटना स्थित पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 48वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पूजा की कप्तानी में हरियाणा ने कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली। पूजा की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। गुरुकुल मोर माजरा से अभ्यास प्राप्त कर चुकी पूजा की कप्तानी में जिले की आठ खिलाड़ियों सहित हरियाणा की महिला कबड्डी टीम ने सभी मुकाबले जीतने के बाद फाइनल में प्रवेश किया और 34-48 के अंतर से मैच जीत लिया। 31 अगस्त को शुरू हुई प्रतियोगिता में हरियाणा ने हिमाचल, उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब से हुए मुकाबले जीतने के बाद फाइनल में प्रवेश किया। चार सितंबर को प्रदेश की टीम का मुकाबला बिहार के साथ हुआ। जिसमें टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वेस्ट राइडर पूजा खेलो इंडिया में जीत चुकी स्वर्ण
करनाल। मोबाइल से दूर रहने वाली पूजा का जन्म मूल रूप से जींद के साधारण किसान परिवार में हुआ था। हाल ही में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पूजा ने अपनी कप्तानी में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था। पूजा के दादा जापान सिंह अधिकतर प्रतियोगिताओं में पूजा के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया पूजा के नेतृत्व में टीम को मिली सफलता के बाद गांव और परिवार में जश्न का माहौल है। सभी ने मैच को मोबाइल पर लाइव देखा। पूजा का सपना कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें