संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश में 15 साल बाद हरियाणा ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे है। करनाल में 4-7 नवंबर तक महिला व पुरुष वर्ग में फुटबॉल मुकाबले होंगे।
कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल कोच पुनीत ने बताया कि लड़कों के मुकाबले कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में चार नवंबर को सुबह के सत्र से शुरू होंगे। लड़कियों के मुकाबले मधुबन पुलिस अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में होंगे। प्रदेशभर से महिला व पुरुष वर्ग की 10-10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली गईं हैं। इन प्रतियोगिताओं में 22 कोच नियुक्त रहेंगे। ये कोच दोनों मैदानों में सुबह से शाम के सत्र में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराएंगे।