हड़ताल आगे बढ़ाने का पत्र सिविल सर्जन को सौंपते कर्मी।
- फोटो : संवाद
एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा ने प्रदेश में चल रही हड़ताल को 4 दिन और आगे बढ़ा दिया है। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई 2024 से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को आठवें दिन विरोध स्वरूप सरकार की सद्बुद्धि के लिए सिविल सर्जन कार्यालय करनाल के परिसर में हवन किया गया।