श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में मेहंदीपुर बाला जी सभा की ओर से आयोजित सुंदर कांड के पाठ में सज
करनाल। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में बुधवार शाम को श्री मेहंदीपुर बाला जी सभा की ओर से श्रीराम दरबार में हनुमान जी को विराजमान कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्री श्री 108 रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भगवान राम का सुमिरण करना अत्यंत आवश्यक है। सभा ने हनुमान चालीसा का पाठ व बाला जी की महिमा का गुणगान किया। सभा के सदस्य अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रभात गुप्ता, संजय गुप्ता आदि माैजूद रहे। संवाद