.गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से गुरु तेग बहादुर स्कूल मॉडल टाउन में आयोजित प्रतियोगित
करनाल। गुरु तेग बहादुर स्कूल में वीरवार को गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल संस्था की ओर से शबद गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन ने पहला, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने दूसरा और संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शबद गायन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार तायल ने संस्था को 31 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। विजेता टीमों में प्रथम 2500, द्वितीय 2000 और तृतीय को 1500 रुपये की नगद राशि का पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष प्रो. एसएस बरगोटा, डाॅ. हरविंद्र सिंह, अजीत सिंह चावला, अवतार सिंह खरबंदा और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद