गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुंदर लाइटों से सजाया गया गुरुद्वारा डेरा का
करनाल। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में गुरु पूर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार सुबह गुरमति समागम का आयोजन होगा। इसके लिए गुरुद्वारा डेरा को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश करने के लिए मंच को कोलकाता से मगवाएं फूलों से सजाया गया है। लंगर का भी वितरण होगा। समागम में भाई नरेंद्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई गुरदित्स सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई सुच्चा सिंह डेरा पठाना, भई गुरसेवक सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माॅडल टाऊन, गुरु हरकिशन स्कूल के विद्यार्थी, भाई गुलाब सिंह गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। संवाद