संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अतिथि अध्यापकों ने सामूहिक बैठक कर शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव की रणनीति तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को प्रदेशभर के अध्यापक यमुनानगर में एकत्र होकर सामूहिक रूप से शिक्षा मंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। इस दौरान अध्यापकों की जगाधरी में महापड़ाव की भी तैयारी है। राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के बैनर तले अतिथि अध्यापकों ने शनिवार को लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यापकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा-पत्र में अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया था मगर वह वादा नहीं निभाया। अतिथि अध्यापकों में प्रधान जसमेर सिंह, विकास बतान, प्रदीप बतान शमशेर सिंह, विजय सिंह, राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद