फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गार्ड ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। प्राइवेट ठेकेदार के पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले 35 वर्षीय युवक ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वेतन नहीं देने को लेकर लेबर कोर्ट में केस चल रहा था।
बड़ा गांव निवासी चरण सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय उसका भाई राजेंद्र करनाल के सेक्टर 14 स्थित कंपनी में ठेकेदार बिजेंदर के पास गार्ड की नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि बीते चार माह से ठेकेदार ने उसे वेतन नहीं दिया। जिस पर उसके भाई ने ठेकेदार के खिलाफ लेबर कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसी केस की 13 अप्रैल गुरुवार को करनाल लेबर कोर्ट में तारीख लगी थी। राजेंद्र सुबह नौ बजे घर से करनाल लेबर कोर्ट में तारीख पर गया था। घर आने पर उसके भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक व्यक्ति से ठेकेदार बिजेंदर का पता पूछ कर उसके घर गया था, लेकिन ठेकेदार ने उसका चार माह का बकाया वेतन देने से साफ मना कर दिया। जिस कारण राजेंद्र सिंह परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद राजेंद्र की हालत बिगड़ने लगी तो वह उसे करनाल अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई राजेंद्र ने ठेकेदार से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने चरण सिंह की शिकायत पर ठेकेदार बिजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें