सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की बैठक को संबोधित करते शिक्षा सुधार उप समिति के अध्यक्ष डा. एसके गोयल
फोटो: 111
करनाल। जीएसटी दरों में कमी का प्रभाव उच्च दामों वाली वस्तुओं पर तो दिखा, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी कम होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ये बात बुधवार को करनाल क्लब की कार्यकारिणी की सिटीजन ग्रीवेंसेस की बैठक में पदाधिकारियों ने कही। इस दौरान उपभोक्ता संरक्षण एवं आरटीआई, शिक्षा सुधार, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा व नगर स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण आदि विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षा सुधार उप समिति के अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में चिकित्सा शिविर लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच का प्रावधान है। पूर्व चेयरमैन महिंद्र कादियान ने कहा कि नमस्ते चौक के नजदीक कुछ सड़कों पर जाम लगा रहता है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी बैठक में अपने विचार रखे। ब्यूरो