असंध। ग्राम पंचायत शेखपुरा स्वच्छता और विकास के प्रति अग्रसर है। सरपंच प्रतिनिधि गुरजीत सिंह विर्क ने बताया कि पंचायत गांव के विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बरसात के मौसम में पटरी पर उगी घास को कई बार साफ किया गया लेकिन दोबारा उग आने पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। गुरजीत ने बताया कि विधायक योगेंद्र राणा को गांव की विभिन्न विकास आवश्यकताओं जैसे अनुसूचित जाति समुदाय की दो नई चौपालों, वाल्मीकि समाज के निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। पंचायत ने तालाब के चारों ओर पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मूनक को भेजा है। संवाद