गांव गोविंगदगढ़ में जोहड़ की खुदाई की जांच करती बीडीपीओ । संवाद
निसिंग। गांव गोविंदगढ़ में शुक्रवार को बीडीपीओ ने टीम सहित गांव में पहुंचकर ग्राम सरपंच की ओर से करवाई गई तालाब की खुदाई की पैमाइश करवा काम को रुकवा दिया है। जेई प्रमीत ने बताया कि बीडीपीओ शिखा भारद्वाज व ग्राम सचिव सुरेंद्र राणा के साथ मौके पर पहुंच जोहड़ से उठाई गई मिट्टी और गहराई की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट जल्द ही बीडीपीओ को सौंपी जाएंगी। मौके से पोकलेन मशीन को रुकवा दिया गया है और उन्हें सख्त आदेश दिए गए है कि जोहड़ से मिट्टी नहीं उखाड़ी जाएगी। इस मौके पर किसान विक्रम सिंह, श्रवण सिंह, कशमीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद