फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विजेताओं को करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की ओर से करनाल के मंगलसेन सभागार में 13 जून को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाल दिवस-2024 के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को सीटीएम मोनिका ने बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों व अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें