फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान खरीद 15 से शुरू करे सरकार ः रतनमान

Sat, 02 Sep 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की शुक्रवार को मासिक पंचायत हुई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने प्रदेश सरकार से मांग की कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए। साथ ही मंडियों में खरीद के सभी व्यापक प्रबंध समय रहते कर लिए जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की समस्याएं न आए।
अर्जुन नगर स्थित दीन बंधू सर छोटू राम भवन में आयोजित की मासिक किसान पंचायत में जिलाभर से आए भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने कई मुद्दों को उठाया और सरकार से तुरंत हल किए जाने की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नफे सिंह दादुपुर ने की। इस बीच उपस्थित किसानों ने जोरदार नारेबाजी करके अपनी आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

किसान पंचायत को प्रदेश संरक्षक प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, चेयरमैन यशपाल राणा, युवा नेता विजय मान सहित कई किसान नेताओं ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को 15 जून के बाद धान की फसल लगाने की इजाजत देती है। तीन महीने में धान की फसल तैयार हो जाती है, लेकिन सरकार अक्तूबर से धान खरीद करती है। किसान इतने समय तक धान की फसल को कैसे संभालेंगे, इसलिए सरकार 15 सितंबर से खरीद शुरू करे।
विज्ञापन

रतनमान ने आढ़तियों से भी अनुरोध किया कि अगर आढ़तियों की कोई मांग सरकार की ओर लंबित हो तो अभी से अपनी आवाज उठा सकते हैं। खरीद सीजन के वक्त हड़ताल जैसा कोई कदम न उठाएं। जिससे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। किसानों की मांगों को लेकर जल्द भाकियू का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगा। इस मौके पर कार्यालय सचिव सुरेश लाठर, किसान नेता देवेंद्र सागवान, रणबीर कतलाहेडी, बीर सिंह जाणी, मराठा ओम प्रकाश, जोगिंद्र सागवान, प्रेम सिंह बल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें