फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के प्रवेश और निकासी मार्ग पर सरकार दोबारा करे विचार : मुकेश

Sat, 06 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर बन रहे बस अड्डे की मौजूदा तय जगह भविष्य के लिए बड़े संकट का कारण बन सकती है। इनेलो नेता मुकेश ग्रोवर बरानी ने कहा कि प्रशासन और सरकार को बस अड्डे के प्रवेश और निकासी मार्ग को लेकर दोबारा विचार करना चाहिए, क्योंकि अभी की योजना में कई तकनीकी खामियां दिखाई दे रही हैं। मुकेश ग्रोवर ने बताया कि अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन अड्डे को जीटी रोड की बजाय संधीर रोड से प्रवेश और निकास दिया जा रहा है जबकि संधीर रोड पहले ही संकरा है और यहां का जाम भी लगा रहता है। ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस अड्डे की जगह तय करते समय न तो पर्याप्त अध्ययन किया और न ही विशेषज्ञों की राय ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें