इंद्री।
आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के मुद्दे पर शुक्रवार को गेट मीटिंग आयोजित की गई। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की स्टेट कमेटी की अपील पर पूरे प्रदेश की सभी सब यूनिटों में विरोध बैठक आयोजित की गई। कर्मचारियों की ओर से मांगें रखी गईं। कहा गया कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द कमेटी का गठन कर जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू किया जाए। गढ़ी बीरबल में जय कुमार व इंद्री में महेश मेहता की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गई। संचालन बलिंदर कंबोज व संजीव मलिक ने किया। राजिंद्र शर्मा, पवन खेड़ा, सुखदेव, नीरज व दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद