फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्डकर्मियों की मांगों की अनदेखी कर रही सरकार : राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड कुंजपुरा 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करेगा। इसमें पेंशन बिल वापस लेने, कम्यूटेशन 10 वर्ष 8 मास करने और 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर पांच फीसदी वृद्धि करने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। संघ की बैठक पाल धर्मशाला में खंड प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन खंड सचिव इंद्र पाल ने किया। राजपाल, रणदीप सिंह और हुक्म सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए संघ लगातार आंदोलन कर रहा है। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक धरने-प्रदर्शन किए गए, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए घीड़, बड़ा गांव और कुंजपुरा में तीन सब जोन बनाकर सब कमेटियों का गठन किया गया। इस अवसर पर कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें