फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकारी डॉक्टर ने लार ग्रंथि से निकाली पथरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन ने दूरबीन से किया ऑप्रेशन
विज्ञापन

- लार ग्रंथि से पथरी निकालने का नागरिक अस्पताल का यह पहला ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल के ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ ने एक 35 वर्षीय मरीज के गले की लार ग्रंथि में पनप रही पथरी का सफल ऑपरेशन किया। लार ग्रंथि में पथरी निकालने का नागरिक अस्पताल का यह पहला ऑपरेशन है। यह ऑपरेशन दूरबीन के माध्यम से बिना किसी चीर-फाड़ के किया गया।
सिविल अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन शर्मा ने बताया कि उनकी ओपीडी में गांव सुबरी से 35 वर्षीय गुरदीप पहुंचा। जिसने बताया कि उसके गले में बहुत दर्द रहता है और इसका कारण गले की लार ग्रंथि में स्टोन यानी पथरी होना बताया। जिसके बाद उन्होंने जांच की तो गले के अंदर पथरी मिली। इसके बाद उन्होंने कुछ जरूरी परीक्षण करवाए। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद करीब एक घंटे तक दूरबीन के माध्यम से गले में पनप रही पथरी को निकाला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीज सिविल अस्पताल आने से पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में गया था। जहां उससे इसी ऑपरेशन के करीब 25 से 26 हजार रुपये मांगे गए तो रुपये न होने के कारण वह निराश होकर नागरिक अस्पताल आया और उसका निशुल्क ऑपरेशन कर उसे राहत दी गई। उन्होंने बताया कि लार ग्रंथि का पत्थर एक कैल्सीफाइड संरचना है। जो मुंह में लार के बहाव को रोक सकता है और यह मुख्य रूप से मध्यम आयु वर्ग के वयस्कों में होता है।
विज्ञापन

मुंह व गर्दन दर्द हो तो डॉक्टर से जरूर लें परामर्श
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन शर्मा ने बताया कि लार ग्रंथियां खाने की सुविधा के लिए लार का उत्पादन करती है। जब लार नलिका के माध्यम से प्रवाहित नहीं हो पाती है, तो यह ग्रंथि में वापस आ जाती है और सूजन और दर्द का कारण बन सकती है। इसमें पथरी के लक्षणों में चेहरे, मुंह या गर्दन में दर्द व सूजन होती है। जो भोजन से ठीक पहले या उसके दौरान बढ़ जाता है। इससे मुंह सूख सकता है और निगलने या मुंह खोलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें