फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए फिर मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 अगस्त तक खुला पोर्टल, रोजाना होगी ओपन काउंसलिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातक में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों और रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधनों को एक और मौका मिल गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी 30 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न कॉलेजों में भी रोजाना ओपन काउंसलिंग के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

पिछले दिनों दूसरी बार तिथि को आगे बढ़ाते हुए 14 अगस्त को निदेशालय ने पोर्टल को बंद कर दिया था। अब कॉलेजों की मांग पर एक बार फिर पोर्टल खोला गया है। करीब नौ दिन का समय विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दिया गया है। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि इसके बाद पोर्टल नहीं खुलेगा, यह दाखिले का अंतिम अवसर है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्रामीण कॉलेजों के हालात खराब हैं, इनमें 64 से लेकर 84 प्रतिशत तक सीटें रिक्त हैं। जबकि शहर के कॉलेजों में भी शत प्रतिशत दाखिले नहीं हो पाए। यहां भी आठ से 10 प्रतिशत तक सीटें रिक्त हैं। सरकारी संस्थानों में पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में 95 प्रतिशत और करनाल के महिला पीजी कॉलेज में ही सर्वाधिक 90 प्रतिशत तक दाखिले हुए हैं। वहीं असंध, तरावड़ी, बसताड़ा और मटकमाजरी को छोड़ दें तो कोई भी राजकीय संस्थान 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाया है। ब्यूरो

चार चरणों में भी नहीं भर पाईं सीटें
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार और मौका देते हुए पोर्टल खोल दिया है। विदित हो कि तीन जून से दाखिला प्रक्रिया जारी है। ओवरऑल स्थिति देखें तो 11 राजकीय कॉलेजों में 5835 स्नातक प्रथम वर्ष की सीट हैं, इनमें से 2039 यानी 35 फीसदी सीटें रिक्त हैं। दो चरण की मेरिट लिस्ट और दो चरण की लेट फीस के साथ ओपन काउंसलिंग के बाद भी इन सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी संस्थानों को नहीं मिले। ऐसे में अब इन्हें भरना संस्थानों के लिए चुनौतिपूर्ण रहेगा। इस बार 18806 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन


आईटीआई में कल तक होंगे दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई संस्थानों में दाखिले का चौथा चरण भी संपन्न हो चुका है। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने रिक्त बची शेष सीटों पर ऑन द स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत अब रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग करके मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान नए आवेदन फार्म भी भरे जा सकेंगे और संस्थानों में रोजाना ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जाएंगे। करनाल जिले में 10 राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3384 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जा रहे हैं।

आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया ऐसे चलेगी
- 23 अगस्त तक : नए आवेदन फार्म भर सकेंगे।

- 23 अगस्त : रोजाना मेरिट सूची जारी होगी।

- 23 अगस्त : रोजाना मेरिट के आधार पर दाखिला होगा।

- 23 अगस्त : रोजाना दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीट आवंटित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें